आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने औरंगाबाद पहुँचकर श्रमिकों से की मुलाकात

भोपाल : 

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुँचकर श्रमिकों से मुलाकात की और ट्रेन हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने अस्पताल पहुँचकर ट्रेन हादसे में घायल श्रमिक से उपचार की जानकारी प्राप्त की। मंत्री सुश्री मीना सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे में मृतक श्रमिकों के शव को उनके गृह नगर तक पहुँचाने की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही करीब 1200 श्रमिक को इसी विशेष ट्रेन से जबलपुर पहुँचाया जा रहा है। जबलपुर से इन श्रमिकों को उनके गृह नगर तक पहुँचाने की विशेष व्यवस्था की गई है।

औरंगाबाद ट्रेन हादसे में 16 श्रमिक की मृत्यु हुई है। इनमें 11 शहडोल जिले के और 5 श्रमिक उमरिया जिले के हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह अधिकारियों के साथ आज औरंगाबाद पहुँची थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें