ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
हरदा :
बुधवार को ग्राम बैड़ी में ट्रक से ट्रैक्टर ट्रॉली में चना खाली किए जाने के प्रकरण में ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार गठित जाँच दल के साथ मण्डी सचिव श्री किशोर माहेश्वरी द्वारा 6 मई बुधवार को रात्रि 10 बजे ग्राम बैड़ी में कृषक श्री फागुन सारन के खेत पर एक ट्रक वाहन क्रमांक एमपी09एचएफ9852 पाया गया। इस ट्रक में 417 नग बोरा, 250.52 क्वि. जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 10 लाख 89 हजार 675 है पाई गई । साथ ही एक न्यूहालेण्ड 5500 नीला रंग का ट्रैक्टर मय ट्राली (जिस पर मुहाल कृषि फर्म बैडी अंकित है) पाया गया जिसमें चना अनुमानित वजन 50 क्वि. कीमत 2 लाख 17 हज़ार 500 रुपए है। ग्राम बैड़ी में चना ट्रक से ट्रैक्टर में खाली करते हुये पाया गया। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार संबंधित ट्रक एवं ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
