शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर नगर के 66 वार्डों में लॉकडाउन के दौरान चरणबद्ध रूप से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। 11 व 12 मई 2020 को नगर के वार्ड क्रमांक-13, 14, 38, 39, 56, 58 तथा 59 में स्थित सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह ने बताया कि उक्त वार्डों की उचित मूल्य की दुकानों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ऐसे हितग्राहियों को खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है जो बीपीएल एवं पात्रता पर्ची वाले हितग्राही तथा सामान्यत: संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से नियमित रूप से राशन प्राप्त करते हैं। उन्हें योजना के तहत खाद्यान्न वार्ड की सभी उचित मूल्य की दुकानों से वितरण किया जा रहा है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के तहत खाद्यान्न का वितरण वार्ड की चिन्हित केवल एक दुकान से वार्ड के समस्त ऐसे हितग्राहियों को वितरित किया जायेगा, जिनकी सूची शासन से प्राप्त हुई है। प्राप्त सूची संबंधित दुकान पर चस्पा कर प्रदर्शित की गई है तथा संबंधित वार्ड के पार्षद को प्रदाय की गई है। जिससे प्राप्त सूची के अनुरूप हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त हो सकें। (1 days ago)

भिण्ड :

प्रदेश में संजीवनी टेलेहेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के इलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही e-prescription भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें