मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 अप्रैल से फिर शुरू की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

(सीहोर) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली लोकप्रिय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फिर से शुरू की जा रही है। कोरोना काल में यह स्थगित रही। अब बढ़ी हुई सहायता राशि और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ योजना प्रारंभ की जा रही है। योजना के प्रभावी संचालन के लिए सभी जिलों में संबंधित अमले को संवेदनशील होकर सक्रिय भूमिका निभानी है। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त किया जाएगा। सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में 21 अप्रैल को योजना में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

योजना क्रियान्वयन में हो पूर्ण पारदर्शिता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पूरी तरह पारदर्शिता रहे। जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हों, समितियों में जन-प्रतिनिधि शामिल रहें। सीहोर जिले का कार्यक्रम ऐसा होना चाहिए जो अन्य जिलों के लिए आदर्श बने। योजना काफी प्रशंसनीय रही है। इस नाते कार्यक्रम भी यादगार होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन बेटियों के विवाह हो रहे हैं, उन्हें योजना में प्राप्त होने वाली सामग्री के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी उपहार आदि देने की पहल सराहनीय है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें