ब्रेकिंग न्यूज : विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने एसीसी मैनेजमेंट को दो दिन का दिया अल्टीमेटम, बेरोजगारों के साथ अन्याय नही होने दूंगा
बेरोजगारों एवं श्रमिकों की मांगें नही मानने पर एसीसी को होगा भारी नुकसांन
(भोपाल) एसीसी कैमोर सीमेंट वर्क्स एस एम टी आई से प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार यूवाओ की मांगो के सम्बंध मे विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक ने एसीसी प्रबंधन से प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति मे चर्चा की और अंतिम चेतावनी देते हुए कहा की मैं क्षेत्र के गरीब मजदूर और शिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय नही होने दूंगा, आपको उनकी बातों को मानना ही होगा।

विधायक श्री पाठक जी ने कहा कि आप दसों हजार करोड़ का प्रॉफिट मार्जिन लेते हो, पर क्षेत्र को भूल जाते हो। ज्ञात हो कि गत 5 अप्रैल को भी विधायक श्री पाठक जी ने इन्ही विषयों को हल करने व क्षेत्र हित को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए कार्यवाही करने के लिए प्लांट मैनेजमेंट को चेतावनी दी थी। उन्होंने प्लांट हेड के आर रेड्डी , एचआर हेड एच पी सिंह से कहा कि आपके इंस्टीट्यूट से कोर्स किए पूर्णतः काबिल युवाओं को फैक्ट्री में रोजगार देना ही होगा क्योंकि वर्षो से यही पद्धति रही है कि फैक्ट्री SMTI कोर्स करने वाले छात्रों को रोजगार देती आई है, इन 41 छात्रों को भी रोजगार देना होगा। यदि एसीसी ने उचित निर्णय नही लिया तो बेरोजगार एवं स्थानीय निवासी आगे और कठिन आंदोलन फेक्ट्री गेट के सामने कर सकते है।
आपको अपना प्रोडक्ट बाहर भेजना है तो लोगों के ऊपर से गाड़ी चला कर ले जाना होगा। लोग शासन का कोई रास्ता नही बंद करेंगे वे फैक्ट्री की जमीन पर अपनी मांगों पर प्रदर्शन करेगे, मैं भी उसमे सभी के साथ शामिल होऊंगा । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवा व श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी हैं, जो देश को मजबूत करते हैं। मजदूर खड़े हैं तो हमारी इमारतें खड़ी हैं, शहर खड़े हैं। इसलिए युवाओं व श्रमिकों के सम्मान और उनके हितों का ध्यान रखना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। प्लांट से SMTI कोर्स एवं अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त क्षेत्र के युवकों बेरोजगारों को कैमोर एवं अमेहटा प्लांट में रोजगार दिलाना एवम जैसा वेतन अन्य कंपनियों में मिल रहा है उन्ही के समान वेतन मिले यही मेरा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए काफी प्रयासरत हूं लगातार दोनों ही प्लांट के मैनेजमेंट से स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बड़ी संख्या में रोजगार देने के लिए चर्चा की जा रही है। प्लांट मैनेजमेंट ने इन मांगों को नही माना तो प्रशासन के स्तर पर भी इन मांगों को उठाया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर गौवर, मनीष मिश्रा एसडीएम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारि भी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : संतोष प्रसाद तिवारी, भोपाल
