ब्रेकिंग न्यूज : कैमोर एजूकेशन सोसाइटी ने किया शिक्षकों , पत्रकारों एवं समाज सेवको का सम्मान
चेयरमैन शैलेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया सम्मान समारोह
(कैमोर) कैमोर एजूकेशन सोसाइटी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे कैमोर व आसपास के सभी शिक्षकों, पत्रकारों तथा समाजसेवको का सम्मान किया गया। शिक्षा जगत वह प्लेट फार्म है जहा से जीवन का मार्ग प्रशस्त्र होता है। बिना शिक्षा और बिना शिक्षा देने वाले गुरु के जीवन का सफर अधुरा माना जाता है।एजुकेशन सोसाइटी ने अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि शिक्षा जगत का क्या मतलब है। बिना शिक्षा के जीवन अधुरा है। शिक्षा वही जो शिक्षको का सम्मान करे।

ज्ञान वही जो समाज का कल्याण करे। जीवन वही जो मानव जाती के काम आए। गत दिवस कैमोर एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता मे उन शिक्षको का सम्मान हुआ जिनकी शिक्षा से आज वह छात्र किसी न किसी बडे ओहदे पर है। तथा उन पत्रकारों का सम्मान किया जिनकी निष्पक्षता से समाज को सच्चाई का पता चलता है।

उन समाज सेवको का सम्मान हुआ जिन्होंने दुख सुख के हर पडाव को सह कर समाज हित मे कार्य किया। सम्मान समारोह का शुभारम्भ एजूकेशन सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों ने सरस्वती पूजन और डीप प्रज्वलन कर किया। छात्रों द्वारा भारतीय संस्कृति को सुन्दरता विखेरने बाले गीत संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया।
तदपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने वरिष्ठ शिक्षक केशवानन्द तिवारी का सम्मान किया।
केशवानन्द तिवारी ने अपने उद्वोधन पर एजूकेशन सोसाइटी के चेयर मेन शैलेंद्र शुक्ला व समाज सेवी पूर्व कैबिनेट मंत्री पदमा शुक्ला के कार्यो की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात समाज सेवी पूर्व कैबिनेट मंत्री पदमा शुक्ला, हाजी नसीम खान, सुभाष ग्रोवर, विजय बहादुर सिंह, श्रीमती मंजू दीक्षित, श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला, नारायण द्विवेदी, हरिशंकर गर्ग, राजेश राठौर, चंद्रप्रकाश सिंघानिया, आर्यन शुक्ला, संजय चक्रवर्ती, सुधीर पाठक, मुकेश जैन, सुधीर पुजारी, लखन द्विवेदी, लल्ला तिवारी, शैलेषधर बडगैया, श्रीमती कांता ग्रोवर, चंद्रधर तिवारी, भारत भूषण, पी पी सिंह, सरस्वती मिश्रा, आनंदपुरी, देवेंद्र अहिरवार, आर एस उईके, उमराव सिंह, महेश मंडलोई, राजेश कौशिक, सुदेश कुमार, डॉक्टर विनोद, मोहित दीक्षित, पृथ्वीराज सिंह, शेरा मिश्रा,आसिफ खा, गुलशन चक्रवर्ती, प्रवेश मिश्रा, संतोष तिवारी, आरिफ खान, राजेश सिंघई, ब्रम्हमूर्ति तिवारी, डॉ अनिल मिश्रा, आरएन तिवारी, एम डी पाठक,श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव, एके अग्रवाल, एनेट विश्वास आदि को तिलक लगाकर पुष्प माला के साथ श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वरुचि भोज मे तरह तरह के व्यंजनों के साथ भोजन कराया गया।
