प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों की जांच के बादई.ओ.डब्ल्यु में 13 के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

(सागर) राज्य शासन द्वारा निवाड़ी जिले की नगर परिषद जैरोनखालसा में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गड़़बड़ियों के संबंध में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई.ओ.डब्ल्यु) को सौंपी गई जांच के बाद 13 आरोपियों के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व किये गए हैं। जाँच में आए साक्ष्यों के आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में अपराध क्रमांक. 11/22 धारा 420, 120बी, 467, 468, 471 भादंवि एवं 7सी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 संशोधित 2018 के अपराध में कुल 13 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यूनिट, सागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण की विवेचना निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा की गई । प्रकरण की विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर गुरूवार 21 अपै्रल को आरोपी श्री उमा शंकर मिश्रा तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद जैरोनखालसा, श्री नवाब सिंह तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जैरोनखालसा, श्री सृजन गृप्ता उप यंत्री एवं श्री अभिषेक सिंह राजपूत उपयंत्री को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जिला टीकमगढ़ में प्रस्तुत किया जायेगा ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें