मध्यप्रदेश के इस जिले की पुलिस के एक स्पेशल डॉग को ही चोर चुरा ले गए, पुलिस का डॉग सुरक्षित नहीं तो जनता कहा से सुरक्षित

MP में चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस के खोजी कुत्ते को ही चुरा लिया। देखें वीडियो..
(निवाड़ी) मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में चोरों एवं अपराधियों की पड़ताल करने वाले पुलिस के एक स्पेशल डॉग को ही चोर चुरा ले गए। निवाडी जिला के ओरछा में अज्ञात लोगों ने पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड का सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति का डॉग ही गायब कर दिया।

डॉग चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का यह खास डॉग ओरछा की पर्यटक धर्मशाला में ही रहता था और इसकी रिर्पोटिंग ओरछा कंट्रोल रूम को थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरक्षक डॉग मास्टर जमना प्रसाद ने ओरछा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह डॉग हैंडलर के पद पर पदस्थ हैं। 19 तारीख की रात करीब 11.30 बजे वो डॉगी को आसपास घूमा रहे था। इसी दौरान वहां से बारात निकल रही थी जिसमें डीजे और पटाखे भी जलाए गए। पटाखों की आवाज सुनकर कुत्ता घबरा गया और वहां भाग गया। तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जो पता चला कि 4 अज्ञात लोग आए और डॉग को कार में अपने साथ ले गए।

डॉगी के गुम होने की घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने भी सीसीटीवी देखा जिसमें कुछ लोग डॉग को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में रेंज डीआईजी विवेक राज सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों के पास से चुराया गया डॉग भी मिल गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें