2 मई से 7 मई तक बाघा बॉर्ड सीमा का भ्रमण करेंगी मध्यप्रदेश की लाड़ली बालिकायें, कटनी जिले से भी 4 बालिकायें होंगी शामिल

कटनी जिले से भी 4 बालिकायें होंगी इसमें शामिल

(कटनी) लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत मां तुझे प्रणाम योजना के तहत मध्यप्रदेश की 200 लाडली बालिकायें 2 मई से 7 मई तक बाघा बॉर्डर पंजाब-राजस्थान सीमा में भ्रमण करेंगी।

            शनिवार को कटनी जिले की 4 बालिकाओं को 2 विशेष वाहन से जबलपुर भेजा गया है। ये बालिकायें रविवार की सुबह 6 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में ये बालिकायें जबलपुर के लिये रवाना हुईं हैं। बाघा बॉर्डर के लिये जिले से जाने वाली बालिकाओं में कृतिक सेन कटनी, पूर्वी दुबे कटनी, सृष्टि दुबे मड़ई और हिना पटेल जुहली शामिल हैं।

            इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान ममता पटेल व जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह द्वारा हरी झडी दिखाकर वाहनों के माध्यम से बालिकाओं को रवाना किया गया। पर्यवेक्षक सोमवती पटेल एवं भारती द्विवेदी भी इन बालिकाओं के साथ बाघा बॉर्डर के साथ शनिवार को रवाना हुईं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें