बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल की उपलब्धता का लिया जायजा

पेयजल के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिये संबंधितों को किया निर्देशित

(कटनी)  जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते हुये व्यवस्थों को दुरुस्त कराने में जुटे हुये हैं। शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर पेयजल उपलब्धता के संबंध में क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा कर जानकारी ली। साथ ही संबंधित विभागीय अमले को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।

            निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्षेत्र के बाकल के सोनकर मोहल्ला पहुंची। जहां पर बोरिंग मंे अतिरिक्त लाईन बढ़ाने के लिये पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही फॉरेस्ट चौकी से आमजनों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये भी एसडीएम ने निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बासन पहुंचकर नलजल योजना के तहत पेयजल उपलब्ध को लेकर ग्रामीणों से एसडीएम ने चर्चा की और जल की उपलब्धता को लेकर गांव में दो बोरिंग अतिरिक्त कराने का कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके इलावा चनपुरा, खमतरा में भी पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम ने भ्रमण किया और ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से जल स्त्रोतों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नायब तहसीलदार ऋषि गौतम सहित पीएचई के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें