घर बैठे पढ़ाई कर रही हैं संध्या (कहानी सच्ची है)

भिण्ड :

  कोरोना वायरस लॉक डाउन के चलते स्कूलों की कक्षाएं अभी बंद है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई खराब ना हो इसलिए डिजीलैप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है और बच्चे भी इनका इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं संध्या सिंह।
भिंड जिले की निवासी संध्या सिंह सिटी सेंट्रल स्कूल भिंड में म.प्र. बोर्ड इंग्लिश मीडियम 12वीं की छात्रा हैं। वह गणित विषय में पढ़ाई कर रही हैं। संध्या ने बताया कि पहले लग रहा था कि इस बार 12 वीं की परीक्षा है रुकोरोनाऋवायरस की वजह से तैयारी कैसे हो पाएगी। लेकिन अब उन्हें कोई डर नहीं है। वह प्रतिदिन पहले की तरह ही अपनी पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया की स्कूल के शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें हमें हमारे सिलेबस से संबंधित नोट्स मिल जाते हैं और प्रतिदिन 11 बजे ऑनलाइन क्लास से हमारी पढ़ाई और भी आसान हो गई है।
संध्या का कहना है कि अगर हमें स्टडी मैटेरियल समय पर नहीं मिलता और ऑनलाइन क्लास नहीं होती तो जरूर पढ़ने में कठिनाई आती। लेकिन ऑनलाइन क्लास के माध्यम से हमारे डाउट क्लियर हो जाते हैं और हमें टॉपिक को समझने में आसानी होती है। डिजीलैप कार्यक्रम हमारे लिए बहुत लाभदायक है। साथ ही स्कूल के टीचर भी सक्रियता से हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी और हमारे स्कूल के टीचर्स को धन्यवाद देते हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें