मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती को दी जन्म-दिन पर बधाई
(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती को जन्म-दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि – “जन-सेवा और राजनीतिक शुचिता की प्रतीक हमारी दीदी उमाश्री भारती जी” को जन्म-दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
जनसेवा और राजनीतिक शुचिता की प्रतीक हमारी दीदी @umasribharti जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु, स्वस्थ, प्रसन्न हों।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 3, 2022
