यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप – दो लाख बच्चों की तस्करी, 11 लाख को बंधक बनाया,

(कीव) रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। 69वें दिन तक पहुंच गये इस युद्ध में अब यूक्रेन ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन का आरोप है कि युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 11 लाख लोगों को बंधक बनाया है, साथ ही दो लाख बच्चों की तस्करी कर उन्हें जबरन रूस ले जाया गया है।

24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लगातार युद्ध जारी है। रूस यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलों व बमों से हमला कर रहा है और यूक्रेन लगातार मुकाबले में जूझ रहा है। अब यूक्रेन ने रूस पर बड़ा आरोप लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।

यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन के तमाम शहरों पर आक्रमण के बाद उन पर कब्जे जैसा वातावरण बनाती है, फिर यहां से यूक्रेनी नागिरकों को बंधक बनाने का सिलसिला शुरू होता है। दावा किया गया है कि अब तक 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बनाकर रूस ले गए हैं। इनमें दो लाख यूक्रेनी बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तस्करी कर रूस ले जाया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसके इतर कहा है कि यूक्रेन के जो लोग वहां नहीं रहना चाहते, उन्हें यूक्रेन भेजा जा रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डोनाबास से लगभग दो लाख बच्चों सहित 11 साख यूक्रेनियों को रूस लाया गया है। सोमवार को ही कीव के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना दो हजार बच्चों सहित 12 हजार लोग यूक्रेन से रूस ले जाए गए हैं। रूस का कहना है कि इन लोगों को उनके अनुरोध पर यूक्रेन से निकाला गया है। जबकि, यूक्रेन का कहना है कि रूस जबरन यूक्रेनियों को रूस ले जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें