कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले में पोषण की मटकी से कुपोषण को करेंगे दूर

पोषण आहार के लिए जन सहयोग से चलाया जा रहा पोषण मटका अभियान

(कटनी)  जिले में कुपोषण मुक्ति को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए अभिनव पहल की गई है। जिले में पोषण मटका अभियान चलाकर जन सहयोग पोषण सामग्री प्राप्त की जा रही है, जिसके माध्यम से बच्चों को पोषण आहार प्रदान किया जाएगा।

            महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में अभी तक दो हजार 267 किलोग्राम अनाज, 432 किलोग्राम सब्जी और 389 किलोग्राम फल प्राप्त हुए हैं। जिन्हें बच्चों को वितरित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह और उनकी टीम के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। पोषण मटका अभियान के अंतर्गत बच्चों को रेडी फूड, लड्डू, मठरी, भुना चना, गुड़, बिस्किट, नमकीन, मुरमुरा सहित अन्य पोषण आहार खिलाया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण विविधता की जागरूकता के साथ ही विभिन्न पोषण तत्वों की उपलब्धता और उपयोग बढ़ाना है, ताकि कुपोषित बच्चों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें