अवैध शराब के विरूद्ध की गई कार्यवाही
होशंगाबाद :
1 हजार किलोग्राम महुआ लाहन एवं 48 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त
जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी बल इटारसी द्वारा इटारसी शहर के गरीबी लाईन एवं नाला मोहल्ला क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे कार्यवाही करते हुए कच्ची मदिरा बनाने में प्रयुक्त महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जप्त की गई एवं अन्य कार्यवाही में नाला मोहल्ला क्षेत्र में नाले के किनारे लावारिस स्थिति में ड्रमो एवं कुप्पो में भरा हुआ महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जप्त की गई।
जिला आबाकारी अधिकारी श्री तिवारी ने बताया की कार्यवाही में 5 प्रकरण कायम किये गये जिसमें एक हजार किलोग्राम महुआ लाहन, 48 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। 4 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया एवं 1 प्रकरण विवेचना में है। जप्त मदिरा एवं अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रूपए है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक राजेश साहू, मुख्य आरक्षक केके चौरे, आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी सहित अन्य आबकारी बल शामिल रहा।
