जिले के ओरछा के ग्राम पंचायत बसोबा घटवाहा घाट पर खनिज विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचकर खनिज अधिकारी श्री पंकज मिश्रा ने अपनी टीम के साथ रेत से भरे ट्रैक्टर जप्त किए। साथ में नाराई चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक श्री लीलाधर तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 10 रेत से भरी ट्रैक्टरों के ऊपर कार्रवाई की। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री एमके श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम बनाकर कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी श्री पंकज मिश्रा के द्वारा कई बार ट्रैक्टर एवं बड़ी-बड़ी मशीनों के अवैध खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।