उद्यानिकी राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

(भोपाल) केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को छावनी क्षेत्र मुरार (ग्वालियर) को सिविल एरिया घोषित करवाने का अनुरोध-पत्र सौंपा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को बताया कि मुरार छावनी क्षेत्र होने से क्षेत्र के रहवासियों को शासन की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही रहवासियों को अनेक मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल क्षेत्र घोषित किया जाये। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह ने राज्य मंत्री श्री कुशवाह की माँग का समर्थन करते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने के लिये आश्वस्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें