गौहर महल में “कॉटन कलेक्शन प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ

12 मई तक चलेगी प्रदर्शनी

(भोपाल) गर्मी के मौसम में भोपालवासियों को आधुनिक डिजायन युक्त सूती वस्त्र उपलब्ध कराने के लिये गौहर महल में “कॉटन कलेक्शन प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 12 मई, 2022 तक संचालित की जायेगी। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त काष्ठ शिल्पी श्रीमती नीतू यादव तथा अन्य राज्य-स्तरीय शिल्पियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कॉटन कलेक्शन प्रदर्शनी में चंदेरी, महेश्वरी, मलवरी शिल्क सहित हथकरघा पर बनाये गये अन्य उत्पाद विक्रय के लिये उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी स्थल पर सायंकाल प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें