कंट्रोल रूम में आई शिकायतों का हो रहा है निराकरण
नरसिंहपुर :
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दीपक सक्सेना ने कोरोना वायरस कोविड- 19 को दृष्टिगत रखते हुए जिले को टोटल लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य स्तरीय 181 व 104, जिला कंट्रोल रूम व स्वास्थ्य कंट्रोल रूम में कुल 13579 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 13025 शिकायतों का निराकरण व 554 शिकायतें लंबित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल फ्री नम्बर 181 व 104 में 4791 प्राप्त शिकायतें, 4257 निराकृत व 534 शिकायतें लंबित हैं। इसी तरह जिला कंट्रोल रूम में 7234 प्राप्त शिकायतें, 7214 निराकृत व 20 शिकायतें लंबित हैं। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में प्राप्त सभी 1554 शिकायतों का निराकरण किया गया।
