बिजली बिल नयी बिलिंग प्रणाली एनजीबी से जारी होंगे –

रीवा :

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चालू माह के बिजली बिल नयी बिलिंग प्रणाली एनजीबी (next generation billing) द्वारा जारी किये जायेंगे। इस नयी बिलिंग प्रणाली द्वारा उपभोक्ताओं को नये उपभोक्ता क्रमांक प्राप्त होंगे।
उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in के व्यू एण्ड पे बिल में वर्तमान उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करने पर नये उपभोक्ता क्रमांक जो कि एन अल्फाबेट से शुरू होता है का अलर्ट दिया जा रहा है। उपभोक्ता नया उपभोक्ता क्रमांक को नोट करें एवं आगे कंपनी की सेवाओं के लिए इस नये उपभोक्ता क्रमांक का उपयोग करें। आने वाले तीन माह तक पुराने उपभोक्ता नंबर से भी उपभोक्ता सेवाएं जारी रहेंगी। कंपनी द्वारा एसएमएस एवं बिल अलर्ट के माध्यम से भी नये उपभोक्ता क्रमांक की जानकारी भेजी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें

Advertisement