सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य – कन्हैया तिवारी

 पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने जिला पंचायत सदस्य हेतु दाखिल किया नामांकन

(कटनी) कटनी जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया तिवारी (शैलेश) ने जिला पंचायत कटनी सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 के लिए नामांकन दाखिल किया है। कन्हैया तिवारी के मुताबिक उन्होंने जनपद अध्यक्ष रहते हुए सरकार के उन तमाम योजनाओं को जमीन पर उतारा है जिसकी लोगों को जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने वह तमाम काम किए हैं जो लोगों की जरूरत में शामिल था. यही वजह है कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले वक्त में जनता उन्हें एक बार फिर जीत दिलाएगी और सेवा का अवसर देगी।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें