ब्रेकिंग न्यूज: शिवसेना शीघ्र घोषित करेगी जबलपुर नगर निगम हेतु अपने प्रत्याशी
इस बार जनता को विकल्प देने, महापौर प्रत्याशी भी उतार सकती है शिवसेना
(जबलपुर ) शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाड़ेश्वर महावर एवं जिला पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें जबलपुर में होने वाले नगर निगम चुनावों में प्रत्याशियों को टिकट पर कवायद तेज हो गई है। ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत इत्यादि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैयाकुमार तिवारी ने जबलपुर महापौर प्रत्याशी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ठाड़ेश्वर महावर या जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बारी के नाम प्रस्तावित किये, जिस पर सभी ने सहमति जताई। अंत में यह निश्चित किया गया कि शीघ्र ही महापौर के साथ साथ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी। शिवसेना पिछले कई सालों से जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आ रही है और साफ सफाई, पानी, जर्जर सड़कों को लेकर आंदोलन प्रदर्शन करती रही है जिस कारण नगर निगम प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली और उन्होंने इन मुद्दों को सुलझाया। इस बार जबलपुर की जनता शिवसेना महापौर और पार्षद ज्यादा चुनेगी ऐसा समीकरण बन सकता है ।
रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी, जबलपुर
