ऑनलाइन होम डिलीवरी 24 घंटे में करने के निर्देश
( भोपाल )
लॉक डाउन में 4 लाख 50 हजार से अधिक डिलेवरी हुई
कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में प्रतिदिन 12,000 से अधिक घरो में होम डिलीवरी कराई जा रही है। विभाग को आम नागरिकों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी,कि अधिकृत स्टोरों द्वारा तय/निर्धारित समय मे होम डिलीवरी नही की जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा आज अधिकृत स्टोर बेस्ट प्राइस, ऑन डोर स्टोर, रिलायंस मार्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर बुकिंग ओर होम डिलीवरी की जानकारी ली गयी। सभी स्टोर को लंबित ऑनलाइन बुकिंग 24 घंटे के अंदर डिलीवर करने के निर्देश दिए गए। अभी तक 4.50 लाख से अधिक घरो में होम डिलीवरी की जा चुकी है। इसके साथ ही स्टोर में सोशल डिस्टेंस, आरोग्य सेतु एप्प सहित मेडिकल स्क्रीनिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए।
