
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टेªट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर श्री रमेश सिंहह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आर. के. श्रोती, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एच.एस.धुर्वें, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्री एम पी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री एमपीईव्ही श्री मुकेश सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री डीके खरे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री रमाकांत पाण्डेय,एलडीएम श्री एस सी मांझी, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला प्रधान, खादय आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाण्डेकर, जिला कंमाडेंट श्री राजकुमार शर्मा, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा गांरटी प्रदाय योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख लंबित निराकरण प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सी.एम. हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन समाधान ऑनलाईन के आधार पर नये दिशानिर्देशानुसार समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी यह सुनिश्चित किया जाए कि वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत भेजने के पहले उसका जबाव भी लिखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाएं की 100 दिवस से अधिक शिकायत लंबित न रहें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खादय आपूर्ति विभाग तथा सहकारिता विभाग की विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले को फील्ड में भेजकर लंबित प्रकरणों का निराकरण समयावधि में कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में कार्यपालन अभियंता एमपीईव्ही श्री सिंह ने जानकारी दी कि 432 बाहय विद्युतविहीन स्कूलो में से 256 स्कूलो में विद्युत का बाहय कनेक्षन कर दिया गया है और एक सप्ताह के अंदर शेष विद्युतविहीन स्कूलों में बाहय कनेक्षन कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार कलेक्टर ने डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सभी हायर सेकेण्ड्री, मिडिल , प्राईमरी स्कूलों में आंतरिक विद्युत व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के विद्युतविहीन स्कूलो को सूचीबद्व करें तथा हर स्कूलों में साफ-सफाई स्वच्छता के साथ हर स्कूलों में कमरों की सख्या का आंकलन कर दो-दो पंखे लगवाना सुनिश्चित करें। डॉ. त्रिपाठी ने जानकारी दी कि लगभग 8 हजार 400 स्कूल कक्षों में पंखे लगवा दिये गए है। कलेक्टर ने समीक्षा में पाया कि स्कूल परिसर कें ऑगनवाड़ी केन्द्रों में बाहय विद्युत कनेंक्षन नही है इस पर कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि पंचायत मद से एमपीईव्ही को बाहय विद्युत कनेक्षन हेतु 2 हजार रूपये आवंटित करें।
बैठक में कलेक्टर ने एमपी वन मित्र पोर्टल के वनाधिकार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि एफएलसी से डीएलसी में भेजे गए वनाधिकार प्रकरणों का बैठक आयोजित कर निराकरण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि एफआरसी द्वारा अमान्य प्रकरणों की जानकारी पंचायतवार संकलित करें तथा उनका स्थल निरीक्षण कर मान्य होने वाले प्रकरणों को डीएलसी बैठक मान्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एलडीएम श्री एस सी मांझी को निर्देशित किया कि बैंक में लंबित लोन प्रकरणो का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खादय नियंत्रक एवं डीएम नागरिक आपूर्ति को निर्देशित किया कि समय पर हर माह खाद्यान्न का उठावं एवं वितरण अनिवार्य रूप से किया जाऍ। कलेक्टर ने ग्रामीण पथ विक्रेता योजना (स्ट्रीट वेंडर) की जनपदवार एवं नगरीय निकायवार समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद बुढ़ार, गोहपारू एवं ब्यौहारी अपने कार्य में प्रगति कम है इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार को निर्देशित किया कि एडीओ एवं पीसीओ को बैंक भेजकर प्रकरण का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने आत्मनिर्भर भारत योजना, गरीब कल्याण योजना अन्य योजना, दीनदयाल रसोई योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने नवीन पात्रता पर्ची, आधार सीडिंग आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि फुड एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ अमलो को फील्ड में भेजकर नई पात्रता पर्ची का सत्यापन एवं आधार की सीडिंग कराना सुनिश्चित करें एवं जिन ग्रामो में नवीन पात्रता पर्ची का सत्यापन बहुत ही कम है वहां पृथक टीम भेजकर सत्यापन कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को क्षेत्र में जाकर सभी अधिकारी अपने कार्यो में गुणात्मक सुधार लाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के अंतर्गत बने सामुदायिक शौचालय की समीक्षा की। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 200 लक्ष्य के लिये 158 सामुदायिक शौचालय स्वीकृत किये गए है। जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने जिला कंमाडेट को निर्देशित किया कि जिले के सभी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम एवं थाने से बाढ़ नियंत्रण अािद के बारे में चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने ए0एल0सी0 को निर्देशित किया कि उप संचालक सामाजिक न्याय के साथ अपनी टीम को लेकर भ्रमण कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से प्रवासी मजदूरांे की सूची प्राप्त कर जानकारी सूचीबद्व करें एवं उन्हें रोजगार मुहैया कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा स्कील्ड मैपिंग में प्रदर्षित करे। कलेक्टर ने स्व सहायता समूहों के बैंक ऋण ऑनलाईन प्रकरणो की समीक्शा करते हुय कहा कि पीओ, एनआरएलएम यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक बैंक लोन प्रकरण स्वीकृत हो सकें। कलेक्टर ने नल जल योजना, चालू एवं बंद हैण्डपंप योजना की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने खादय बीज एवं उर्वरक, कीटनाशक के लिये गये नमूनों की समीक्षा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत नमूनें लिये जाए। बैठक में कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता एमपीईव्ही को निर्देशित किया कि गौशाला खन्नौधी और कौआसरई में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराऍ साथ ही जिन गौशाला का कार्य पूर्ण हो चुका है वहां भी विद्युतीकरण का कार्य एक निश्चित समयावधि में करा दें तथा कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देशित किया कि जिन गौशाला का कार्य पूर्ण हो चुका है वहां गाय आदि रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने डब्लूआरडी के अधिकारी जिले में बाढ़ के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने मार्फेड जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि जिले में खाद की आपूर्ति में कमी न हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा खाद वितरण में दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग भी रखी जाएं।