जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-दो ट्रक तरबुज, आम और शासकीय राशन के पैकेट जब्त
( इन्दौर )
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय राशन के पैकेट सहित दो ट्रक तरबूज़ और 25 क्रेट आम ज़ब्त किए गए हैं। एडीएम श्री अभय बेडेकर के निर्देशन में एसडीएम श्री मुनीष सिकरवार, ज़ोनल ऑफ़िसर श्री वैभव देवलासे और पुलिस बल द्वारा ज़ब्ती की कार्यवाही की गई। एडीएम श्री बेड़ेकर ने बताया की नाएता मुंडला निवासी दौलत पटेल और हानिफ पटेल के घर से ज़ब्ती की कार्यवाही की गई है। दोनों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड विधान की धारा-188 के तहत कायमी की गई है। ज़ब्त किया गया 30 पैकेट राशन गरीबों को नगर निगम द्वारा बाँटने के लिए था जिसे अवैध रूप से घर में रखा पाया गया।
