MP Election Today Update : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
महापौर और पार्षदों के लिए विहित मुक्त निर्वाचन प्रतीक
(भोपाल)- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मुक्त निर्वाचन प्रतीक निर्धारित कर दिए गए हैं। यह मुक्त निर्वाचन प्रतीक उन प्रतीकों के अतिरिक्त होंगे, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए आरक्षित हैं।
महापौर के लिए विहित मुक्त निर्वाचन प्रतीक
नल, टेबल पंखा, गुब्बारा, स्लेट,बिजली का स्विच, कांच का गिलास, रेडियो, खंभे पर ट्यूबलाइट, स्टूल, गैस बत्ती, रोड रोलर, बस, सीटी, प्रेशर कुकर, बल्लेबाज, मटका, गाड़ी, बैटरी टॉर्च, सूरजमुखी, गेहूँ की बाली, सब्जियों की टोकनी, हार, अंगूठी बेंच, गैस सिलेंडर, पीपल का पत्ता, हारमोनियम, हाथ चक्की, डबल रोटी, मेज, ब्रीफकेस, गैसस्टोव, दरवाजा, ब्रुश, बल्ला, वायलिन और बेलन।
नगरीय निकायों के पार्षद के लिए विहित मुक्त निर्वाचन प्रतीक
केक, कैमरा, गाजर, कोट, टेंट, चारपाई, सिलाई की मशीन, नाव, स्कूटर, जीप, ब्लेक बोर्ड, टेलीफोन, टेलीविजन, कप और प्लेट, बरगद का पेड़, लेटर बॉक्स (पत्र पेटी), अलमारी, हॉकी और गेंद, डीजल पंप, दो तलवार और एक ढाल, डोली, फलों सहित नारियल का पेड़, कैची, बाल्टी, कमीज, फ्रॉक, केतली, लेडी पर्स, भोंपू, सेव और प्रेस।
चुनाव प्रेक्षक श्री खरे ने नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं बरही पहुंच कर संवीक्षा कार्य का किया निरीक्षण
(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के आम निर्वाचन 2022 के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव प्रेक्षक श्री शैलेंद्र खरे द्वारा सोमवार को नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं बरही पहुंचकर नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्य का निरीक्षण किया।
कटनी जिले के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे ने सोमवार को #विजयराघवगढ़ व #बरही पहुंच कर नगरीय निकाय में दाखिल #नाम_निर्देशन_पत्रों की #संवीक्षा कार्य का जायजा लिया
–
रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए
–#MPLocalElections
–@JansamparkMP@CEOMPElections pic.twitter.com/5U51a9dFER— Jansampark Katni (@JansamparkK) June 20, 2022
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे द्वारा संवीक्षा कार्य के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर श्री महेश मंडलोई से संवीक्षा कार्य की जानकारी ली। श्री खरे ने व्यवस्थाओं और विधि सम्मत प्रक्रिया के प्रति संतोष जताया।

महापौर हेतु प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की कलेक्टर श्री मिश्रा ने की संवीक्षा
(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के आम निर्वाचन 2022 के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 अंतर्गत नगर निगम कटनी के महापौर पद के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में निर्धारित कक्ष में निर्धारित समय से संवीक्षा कार्य प्रारंभ किया। नगरीय निकाय के घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून प्रातः 10ः30 बजे से 3ः00 बजे तक होगी। तत्पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जा कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 22 जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जाएगा।
सी.ई.ओ जिला पंचायत ने किया निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण
मतदान दलों को दिये आवश्यक निर्देश
(कटनी)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले मे त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के सुचारू संचालन हेतु निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्रों मे मतदान दलों को चुनाव की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला पंचायत सी.ई.ओ एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा सोमवार को चिन्हित प्रशिक्षण केन्द्रों नालंदा महाविद्यालय एवं सेक्रेट हार्ट विद्यालय के कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रकिया का अवलोकन किया। इस दौरान श्री गोमे द्वारा प्रशिक्षार्थियों से संवाद करते हुए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को भली भांति अध्ययन करते हुए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिये। नोडल प्रशिक्षण श्री गोमे ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान प्रक्रिया, मतपेटियों का अवलोकन एवं सीलिंग प्रक्रिया को बारीकियों को समझनें के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री गोमे द्वारा मतदान दलों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रपत्रों को निर्देशानुसार विधिमान्य अनुरूप भरनें तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। प्रशिक्षार्थियों से रूबरू चर्चा करते हुए उत्पन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का उत्तर देकर समाधान किया।

24 जून को होने वाली परीक्षा का परीक्षा केन्द्र शासकीय मॉडल स्कूल ढीमरखेडा निर्धारित
(कटनी)-त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2022में जनपद ढीमरखेडा का मतदान प्रथम चरण में 25 जून 2022 को निर्धारित है इस हेतु स्ट्रोंग रूम एवं सामग्री वितरण के रूप में शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेडा का चयन किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत ढीमरखेडा नदीमा शीरी ने बताया कि मतदान दलों को सामग्री का वितरण 24 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से किया जाना है। शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेडा में दिनांक 24 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा का परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेडा के स्थान पर शासकीय मॉडल स्कूल ढीमरखेडा नियत किया गया है।

