कूनो में फिर गूंजी किलकारी: मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

श्योपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर एक और ऐतिहासिक सफलता की खबर आई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता (KOMG-3) ने कूनो के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे मध्यप्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने संदेश के जरिए जानकारी दी कि इन चार नए मेहमानों के आने से भारत में चीतों की कुल आबादी अब 62 हो गई है। खास बात यह है कि इनमें से 43 चीतों का जन्म भारत में ही हुआ है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम आज वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक मिसाल बन गया है। उन्होंने इस मिशन को सफल बनाने वाले सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और मैदानी वनकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें