मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले के मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के अन्य स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
