मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बघेली कवि, गीतकार श्री शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के कुलसचिव श्री संतोष सौहगोरा के पिताश्री तथा रीवा के बघेली कवि, गीतकार श्री राजीव लोचन शर्मा “राजीव” के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री राजीव लोचन शर्मा विंध्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में से एक थे। उन्होंने बघेली भाषा और साहित्य को अपनी कविताओं से प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। स्व. श्री शर्मा ने व्याख्याता के रूप में भी उच्च शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवा दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
