संबंधित क्षेत्र के एसडीएम देंगे सेलून दुकान खोलने की अनुमति –
( मण्डला )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने प्रभावी लॉकडाऊन को दृष्टिगत रखते हुए मेन्स पार्लर, ब्यूटी पार्लर एवं सेलून दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में दुकान खोलने की अनुमति प्रदान करने अधिकृत कर दिया है। उन्होंने संबंधित एसडीएम को प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की विधिवत जांच कराकर युक्तियुक्त सुविधा पाए जाने पर सशर्त दुकान खोलने की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
