नगर निगम कटनी के अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 4 अगस्त को

(कटनी)- नगर पालिक निगम कटनी के अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन 4 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम के परिषद सभाकक्ष में आहुत किया गया है।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी किया है। इसके मुताबिक 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम निर्देशन हेतु निर्धारित प्रारूप (क) अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से या उसके प्रस्तावक या समर्थक द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम के समक्ष उनके कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा और जमा भी किया जा सकेगा।

            इसके बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जांच की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लेने का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। मतदान आवश्यक होने की दशा में गुप्त मतदान दोपहर 1 बजे से दोपहर 2बजे तक किया जाएगा। तदुपरांत सम्मिलन में ही मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें