जिला पंचायत अध्यक्ष पर सुनीता मेहरा व उपाध्यक्ष पद पर अशोक विश्वकर्मा हुए निर्विरोध निर्वाचित

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र

(कटनी)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा की विशेष मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन व नगरीय निकाय में नव निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण अभियान और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें