कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने माध्यमिक शाला कछगवां देवरी में बच्चों के साथ किया भोजन
(कटनी)- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार को विशेष भोज का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कछगवां देवरी की शासकीय माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। विशेष भोज के अंतर्गत बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार पूरी, सब्जी, खीर और उसके साथ लड्डू वितरित किए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों के साथ भोजन किया और उनकी पढ़ाई के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही स्कूल परिसर को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।
इससे पहले स्कूल पहुंचने पर स्टॉफ व छात्रों ने कलेक्टर श्री मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह, डीपीसी केके डेहरिया, बीआरसी विवेक दुबे, प्रधानाध्यापक दिलीप पयासी, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

