पुनरीक्षित वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान स्थगित –
सतना :
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 आपदा नियंत्रण के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता की दृष्टिगत रखते हुए मई 2020 में देय पुनरीक्षित वेतनमान की तृतीय व अंतिम किस्त को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। उपसचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग ने बताया कि शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति, सेवा त्याग, मृत्यु की स्थिति में तृतीय व अंतिम किस्त का भुगतान तत्काल किया जाएगा।
