मलेरिया प्रभावित 28 गॉंवों के लोगों को खिलाई गई मलेरिया ऑफ की दवा
(कटनी)- मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को कटनी जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर आर के सिंह के मार्गदर्शन में मलेरिया प्रभावित 28 ग्रामों में लगभग एक लाख लोगो को मलेरिया ऑफ 200 की तृतीय खुराक खिलाई गई ।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में आयोजित शिविरों में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण, नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, सहकारिता, मत्स्य पालन एवं मछुआ विकास, जनजातीय कार्य, पुशपालन एवं डेयरी और वित्त विभाग से जुड़े आवेदन आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में आयोजित इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रह कर आमजन के आवेदन प्राप्त कर उस पर कार्यवाही कर आवेदक को हितलाभ प्राप्त करने के संबंध में समुचित मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।
