अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने वाली महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में हुई मौत

Advertisement

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जिला अस्पताल में 2 घंटे से कर रहे प्रदर्शन

(कटनी) जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर आर बी सिंह के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन कराने वाली एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी सेन पति वीरेंद्र सिंह 29 वर्ष निवासी ग्राम प्रलहन जिला रीवा को पेट में दर्द की समस्या थी। वह 23 सितंबर को आदर्श कॉलोनी में संचालित जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आर बी सिंह की क्लीनिक में इलाज कराने पहुंची।

यहां पर चिकित्सक ने ऑपरेशन करने का सुझाव दिया और 24 तारीख को 30 हजार रुपए लेकर ऑपरेशन किया गया। 3 दिनों तक मरीज की स्थिति ठीक रही। मंगलवार की रात अचानक बाथरूम में महिला गिर गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पति डॉक्टर को फोन करके कई बार बुलाता रहा लेकिन एक घंटा देरी से चिकित्सक पहुंचे तब तक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद भी महिला को गंभीर बताते हुए धर्मलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां पर भी 3 से 4 हजार का इलाज किया गया। इसके बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां पर पदस्थ चिकित्सक ने बताया कि महिला की 1 से 2 घंटे पहले ही मौत हो गई है। परिजनों ने मौत की पुष्टि की रिपोर्ट मांगी तो देने से मना कर दिया। इसके बाद बुधवार को गुस्साए परिजनों व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे और डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई व एफ आई आर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। अब देखना यह है कि जिला प्रबंधन इसमें क्या कार्रवाई करता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें