जिला न्यायालय परिवार कटनी द्वारा प्रवासी मजदूरों व उनके परिवार के लिये सहायता शिविर का आयोजन
कटनी – जिला न्यायालय परिवार कटनी की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की धर्मपत्नि श्रीमती ममता पालीवाल एवं अन्य महिला न्यायाधीशग्रुप की ओर से मंगलवार को पीरबाबा बायपास में विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रीमती साधना कस्तवार, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती स्मिता यदु एवं न्यायिक परिवार के अन्य सदस्य तथा पीएलवी कुमारी लता खरे, श्रीमती शहनाज बेगम आदि उपस्थित थे। इस सहायता शिविर में न्यायिक परिवार की महिला सदस्यों ने परस्पर आर्थिक सहयोग से प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भोजन, जल, बिस्कुट, सत्तू, दवाईयां आदि का वितरण किया। एैसे मजदूर या यात्री, जो बिना जूते व चप्पलों के पैदल यात्रा कर रहे थे, उन्हें चरणपादुका व चप्पल के साथ ही पहनने के लिये कपड़े भी उपलब्ध कराये गये।

