जिला जेल में 56 बंदियों की एचआईवी एवं सिफलिस रोग की हुई स्क्रीनिंग
(कटनी)- जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुभीक्षा और जेल कार्यक्रम की संयुक्त भागीदारी से डॉ मेघेंद्र श्रीवास्तव जिला नोडल अधिकारी और प्रभात चतुर्वेदी जेल अधीक्षक तथा डॉ समता तिवारी उप जेल अधीक्षिका कटनी के मार्गदर्शन में कैंप लगाकर शनिवार को 56 बंदियों की एचआईवी एवं सिफलिस रोग की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर हेमन्त कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सभी बंदियों को एचआईवी और क्षय रोग के बारे में जानकारी प्रदान दी गई।
इस अवसर पर कैंप मे हेमन्त कुमार श्रीवास्तव कॉउंसलर, संगीता पटेरिया कॉउंसलर, राघवेंद्र शर्मा लैब टेक्नीशियन और सहारा मंच से मनोज सिंह राम कृपाल आदि उपस्थित रहे।
