नीलामी हेतु ट्रालियों/वाहनों की संख्या में वृद्धि –

( रतलाम )

कृषि उपज मण्डी समिति सचिव श्री बी.एल. बारसे ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनाज मण्डी (गेहूं, चना, सोयाबीन) में 21 मई 2020 से 100 के स्थान पर 150 ट्रालियों/वाहनों की नीलामी तथा सब्जी मण्डी (लहसुन/प्याज) में 50 के स्थान पर 75 ट्रालियों/वाहनों की नीलामी की जाएगी जिसकी सूचना कृषकों को मण्डी समिति द्वारा दूरभाष पर दी जा चुकी है तथा आगामी दिनांकों के लिए कृषकों को अलग से सूचना दी जाएगी। मण्डी में अनाज लाने हेतु बुकिंग 26 मई से पुनः आगामी दिनांकों के लिए प्रारम्भ की जाएगी। बुकिंग हेतु कृषक पूर्व में दिए गए नम्बरों पर निर्धारित समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें