‘अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर छात्रों को दिखाई गई लघु फिल्म-‘‘उड़ने दो’’

Advertisement

(कटनी)- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री संजीव पाण्डेय के  मार्गदर्शन में शनिवार को अंतर्रार्ष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर सी.एम.राईज स्कूल कटनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  दिनेश कुमार नोटिया के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस की शुभकामनायें दी और अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने मौलिक अधिकारों के प्रति तो जागरूक रहें साथ ही मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करें जिससे दूसरों के अधिकार भी संरक्षित हो सकें।

                        कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट सृष्टि दुबे एवं अंकिता जैन के द्वारा भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिये संविधान द्वारा दिये गये है, जिनका उल्लंघन किसी भी व्यक्ति के द्वारा नहीं किया जा सकता है और यदि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह न्यायालय का सहयोग ले सकता है। जिला विधिक सहायता अधिकारी  अनुज चंसौरिया के द्वारा विद्यार्थियों को मानव अधिकारों की पृष्ठ भूमि के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि किसी भी व्यक्ति के सुखमय एवं गरिमामय जीवन जीने के लिये जिन अधिकारों की आवश्यकता होती है, उन्हें मानव अधिकार कहा जाता है। लेकिन इन अधिकारों का उपयोग काननू के दायरे में रहकर ही करना चाहिये। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुये लघु फिल्म ‘‘उड़ने दो’’ दिखाई गई।

                        इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें