लीज वसूलने के लिए स्थानीय स्तर पर लगाए कैंप

( भोपाल )

भोपाल विकास प्राधिकरण की बैठक में संभागायुक्त श्री कविंद्र कियावत ने दिए निर्देश

लीज रिन्यूअल शुल्क के लिये स्थानीय स्तर पर क्षेत्रवासियों के लिए कैंप लगाएं । एक दिन पहले इसका अनाउंसमेंट करवाएं। भोपालवासियों को सहूलियत प्रदान करने के ये निर्देश संभागायुक्त और अध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण श्री कविंद्र कियावत ने भोपाल विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। यह बैठक आज सम्भागीय आयुक्त  के सभा कक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने कहा लोगों को सुविधाएं चाहिए वे लीज भरेंगे। आप ऐसी व्यवस्था करे जिससे उन्हें सहूलियत हो।

भूखंड की नीलामी ऑफसेट प्राइस से शुरू करें

श्री कियावत ने निर्देश दिए कि  विकास प्राधिकरण की दो बृहद आवासीय योजनाए मिसरोद चरण-2 एवं एयरोसिटी राजाभोज आवासीय योजना सहित आगामी योजना के भूखण्ड अब ऑफर के माध्यम से विक्रय किये जाए। उक्त भूखण्डों के मूल्यों का निर्धारण प्राधिकरण लोकेशन के आधार पर करेगा एवं कार्नर के भूखण्डों हेतु 5 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम भी निर्धारित किया जायेगा। ऑफसेट प्राइज को बेस प्राइज रखते हुए नीलामी करे और अलॉटमेंट करे। इस से प्राधिकरण को अधिक आय होगी।

फ्लैट को किराए पर देने से बजाय उन्हें विक्रय करे

विद्या नगर योजना गीतांजलि कॉन्पलेक्स संजय कांपलेक्स जैसे सभी बिल्डिंग के फ्लैट्स को प्राधिकरण कर्मचारियों को किराए पर देने से बचे। इससे एक तो प्राधिकरण को बाजार मूल्य के अनुपात में किराया कम मिलेगा। वही बाद में उस संपत्ति को बेचने पर बाजार अनुरूप राशि भी प्राप्त नहीं होगी। इस से प्राधिकरण को नुक्सान होगा।

 साकेत नगर, राजीव नगर के खाली भूखंडों का विक्रय करे

साकेत नगर के 2 सी, 9 ए, 9 बी सेक्टर  में रिक्त भूखण्ड के बगल वाले भूस्वामियों को इसे विक्रय करने की सहमति प्राप्त की जाए, यदि वे क्रय नही करते तो फिर व्ययन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जावेगी। इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण की रिक्त सम्पत्ति गीतांजली काम्पलेक्स, संजय काम्पलेक्स , विद्या नगर, अन्नपूर्णा  काम्पलेक्स में रिक्त प्रकोष्ठों को विक्रय  करने की स्वीकृति प्रदान की ।

बैठक में लिए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में रिक्त भूखण्ड के व्ययन को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें महाराणा प्रताप नगर जोन-1 में प्रेस काम्पलेक्स स्थित 18/ए  के व्ययन की स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही अन्य योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों के व्ययन को भी स्वीकृति प्रदान की गई, भोपाल विकास प्राधिकरण अब नई योजनाओ ओैर कार्या के क्रियान्यवयन हेतु कन्सलटेन्ट पेनल को अनुमोदन किया गया  जिससे प्राधिकरण के विकास कार्यो में गति आयेगी। प्राधिकरण द्वारा राष्टीय उच्च शिक्षा अभियान के कार्यो के सम्बन्ध में कार्ययोजना के निर्धारण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

भोपाल विकास प्राधिकरण के कोहेफिजा योजना में बस स्टाप हेतु आरक्षित भूखण्ड के व्यवसायिक उपयोग में परिवर्तन के लिए प्रस्ताव नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया, उक्त प्रस्ताव स्वीकृत होने के  बाद प्राधिकरण उक्त भूखण्ड को व्यवसायिक भूखण्ड के रूप में विक्रय करेगा। जिससे प्राधिकरण को लगभग 205.00 करोड़ अनुमानित आय होने की सम्भावना है। जिससे  योजना के निर्माण में गति आयेगी।उपरांत प्राधिकरण उक्त भूखण्ड पर व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण प्रस्तावित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि उक्त योजना में लगभग 7000 वर्गफुट का भूखण्ड उपलब्ध है।

भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी अर्फोडेबल योजना में नगर निगम द्वारा वांछित सम्पत्ति कर की राशि को माफ करने हेतु शासन में प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया। भोपाल विकास प्राधिकरण आपसी करार योजना में भूस्वामियों को अनुबंध से प्राप्त अधिक या कम भूमियो के निराकरण  के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। प्राधिकरण की नवीबाग स्थित योजना में रिक्त अर्फोडेबल हाउस योजना में शासन के विभिन्न विभागों , सार्वजनिक निजी उपक्रम अथवा स्वतंत्र रूप से किसी को भी विक्रय करने की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन में पेषित करने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ए आवास 13-14 बार विज्ञापन के उपरांत भी विक्रय नही किये जा सके है।
बहुप्रतिक्षित प्राधिकरण की 13 कालोनियॉ जो कि नगर निगम को हस्तांतरण किया जाना है, 8.33 करोड़ के भुगतान को स्वीकृति प्रदान करते हुए हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई।बर्रई कटारा स्थित विभिन्न योजना में ड्यूपलेक्स भवनो के निर्माण की निविदा की स्वीकृति प्रदान की गयी।मिसरोद चरण-1 की पुर्नरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए विकास कार्य की निविदा स्वीकृत की गई।प्राधिकरण की पूर्व विकसित योजनाए जैसे प्राधिकरण की योजनाओ में आवंटियों से मासिक संधारण शुल्क लेने की स्वीकृति प्रदान की गई।

योजनाओ में सम्पत्तियों के व्ययन करने से जहॉ एक ओर प्राधिकरण को आय होगी वही दूसरी ओर आम नागरिक को अर्फोडेबल रियायती दर पर प्राईम लोकशन पर भूखण्ड उपलब्ध होने पर  उनके घर बनाने का सपना साकार होगा। सभी लिए गये निर्णय वर्तमान परिस्थिती को देखते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने में गति प्रदान करने मे अति फलदायी सिद्व होगें।

उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सतीष कुमार एस, अपर आयुक्त नगर निगम श्री एस.एस. राठौर,उपायुक्त श्रीमती संजू कुमारी, बी.डी.ए. की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदोरिया,राजधानी परियोजना से श्रीमती सुनीता सिंह, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग से श्री सुबोध जैन , भोपाल विकास प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री द्वय श्री राजीव जैन, हंस कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें