कलेक्टर अवि प्रसाद ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनायें

(कटनी)-  कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना की है।

            साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है, कि ये पर्व लोकतंत्र का पर्व है और जनता के शासन को रिप्रजेन्ट करता है। गणतंत्र का उद्देश्य ही एकता, अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है।

            कलेक्टर ने सभी से गणतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है तथा जन, गण और तंत्र की भागीदारी से कटनी को प्रदेश के अग्रणी जिले के स्वरूप निर्माण मे सहभागिता निभाने की अपील की है।

            उन्होने नागरिकों से अपील की है, कि जिले को टी.बी. रोग मुक्त जिला बनाने मे बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें, नि-क्षय मित्र बनकर जरुरतमंदों को पौष्टिक-आहार देने के पुण्य कार्य मे सहभागी बने। ” एडाप्ट एन आंगनबाड़ी “ जैसे महत्वांकाक्षी कार्यक्रमों मे जन भागीदारी निभाकर जिले को कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाने मे योगदान दें।

            श्री प्रसाद ने विकास मे जनता के सहयोग का आव्हान करते हुए कहा है, कि नागरिकों को शासकीय सेवाएं और उनका लाभ सरलता, सुगमता और समय-सीमा मे मिले ,इसके लिए सुशासन को निरंतर प्रभावी बनाया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक इसका विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें