बड़वारा महाविद्यालय में बैंच डेक्स पाकर उत्साहित हुए छात्र छात्राएं
(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में जनभागीदारी समिति में अध्यक्ष सोनेलाल गुड्डू साहू के पदभार कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह पहुंची थी वही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा विधार्थी परिषद के नेतृत्व में ज्ञापन देकर छात्रों को डेक्स बैंच की मांग की गई थी।सांसद द्वारा जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद को डेक्स बैंच की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए थे।
कलेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन एवं सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम के साथ बैठक कर अल्ट्राटेक सीमेंट झरेला के महाप्रबंधक अंजनी कुमार पांडेय से कालेज में सीएसआर फंड से डेक्स बैंच प्रदान करने कंपनी की चर्चा की।
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के द्वारा सीएसआर फंड से लगभग 5 लाख रूपये का फर्नीचर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन,सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम,जनभागीदारी अध्यक्ष सोनेलाल साहू,अल्ट्राटेक प्लांट के महाप्रबंधक अंजनी पांडेय,महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती रोशनी पांडेय की उपस्थिति में महाविद्यालय को प्रदान किया गया।
फर्नीचर देखकर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन,जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद का आभार जताया है।बड़वारा महाविद्यालय में फर्नीचर प्रदाय करने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से हिमांशु तिवारी,मुकेश पटेल,जनभागीदारी सदस्य खेमचंद यादव,महाविद्यालय स्टाफ ,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

