बनवासी हायर सेकेंडरी स्कूल विलायतकलां में निःशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन
(कटनी)बापू बनवासी हायर सेकेंडरी स्कूल विलायतकलां ब्लॉक बड़वारा जिला कटनी में विधायक बडवारा विजयराघवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को निःशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ० रितु द्विवेदी ने बताया कि आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के मौसमी रोगों के उपचार हेतु आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विधा के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों का उपचार किया गया एवं निः शुल्क औषधि वितरण की गई।
शिविर में आये लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु निः शुल्क त्रिकटु काढा का वितरण किया गया एवं स्वस्थ्य रहने के उपाय आयुर्वेद आहार विकार की प्रर्दशनी के साथ आयुष क्योर एप्प व विभागीय योजनाओं की जानकारी जिला आयुष अधिकारी कटनी के द्वारा दी गई शिविर में कुल 742 रोगी लाभान्वित हुए ।

