जिले अंतर्गत लगभग 2500 हेण्डपंपों को रीचार्ज
( सागर )
संरचना बनाकर पुनः जीवित किया जावेगा
सागर जिले की ग्राम पंचायतों में जल स्तर गिरने के कारण जो हेण्डपंप सूख गये है उन्हे पुनः जीवित किये जाने हेतु जिला पंचायत स्तर से कार्ययोजना बनाई जा रही है जिसकी जानकारी श्री इच्छित गढपाले मुख्यकार्यपालन अधिकारी सागर के द्वारा दी गई। जिसमें बताया गया कि सागर जिले के अंतर्गत लगभग 2500 हेण्डपंपों को चिन्हित कर इन्हे कम लागत के रीचार्ज संरचना बनाकर पुनः जीवित किया जावेगा। उक्त कार्य को सम्पूर्ण जिले में एक मिशन के रूप में लागू किया जावेगा। सूखे हेण्डपेपों को पुनः जीवित किये जाने में वाटरशेड योजना तथा मनरेगा योजना से अन्य ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं जैसे 14 वां वित्त, 15 वां वित्त इत्यादि से कन्वजेन्स कर आगामी 1 माह के भीतर बनाया जावेगा। इसके संबंध में समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया गया है।
