विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा की विकास यात्रा में 30 लाख से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एंव भूमिपूजन हुआ
विधायक संदीप जायसवाल ने किया जनसंवाद और दी विकास कार्यो की सौगातें
(कटनी) – मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की अगुवाई में बुधवार को आयोजित विकास यात्रा मे 30 लाख रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। श्री जायसवाल ने ग्रामीणों से उनकी समस्यांए जानी और उन्हे विकास की सौगातें दी।
विधायक श्री जायसवाल ने ग्राम पंचायत कैलवारा कला में 10 लाख की लागत का मंगल भवन, मदनपुरा में 10 लाख की लागत से बारात घर, मतवार पड़रिया के माध्यमिक शाला की बाउंड्री वॉल हेतु 3ः50 लाख, माध्यमिक शाला हेतु वाटर कूलर, पिपराहटा में रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख तथा जल सप्लाई हेतु टैंकर, ग्राम पंचायत खमतरा में रंगमंच निर्माण हेतु 1.75 लाख का भूमि पूजन यात्रा के दौरान किया गया। विधायक श्री जायसवाल की मंशा अनुसार विकास कार्यो के उपरोक्त समस्त भूमि पूजन ग्राम की ही कन्याओं के माध्यम से कराया गया।

इसके साथ ही विकास यात्रा के दौरान भवन संनिर्माण, संबल योजना, आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। विकास यात्रा में लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए विधायक द्वारा उपस्थित जनों को शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई, व जनसंवाद किया गया।
विकास यात्रा का आमजन को समुचित लाभ प्राप्त हो उसके लिए नवीन प्राप्त हो रहे आवेदनों को एक रजिस्टर में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिएं विधायक श्री जायसवाल द्वारा दिए गए। इसके अतिरिक्त युवाओं को खेलकूद सामग्री किट की घोषणा, महिला भजन मंडली एवं पुरुष भजन मंडली हेतु भजन किट प्रदान करने की घोषणा की गई।
विकास यात्रा के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विकास रथ के साथ-साथ में विशेष रुप से संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा के साथ मंडल अध्यक्ष संदीप दुबे, मनीष दुबे, शिवम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, अखिल पांडेय सहित जनपद पंचायत के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह, सहायक यंत्री एसके खर्द, एपीओ वर्षा जैन, बीसी एसबीएम जग्गी पटेल, बीसी जन अभियान परिषद बालमुकुंद मिश्रा, यात्रा नोडल प्रभारी उपयंत्री प्रेरणा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

