पुलिस लाइन टीकमगढ़ में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जेब में मिले सुसाइड नोट से होगा आत्महत्या के राज का खुलासा
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश पुलिस लाइन टीकमगढ़ में बुधवार की दोपहर आरक्षक गुलाम कादर ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। टीकमगढ़ जिले के एफएसएल अधिकारी डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस से उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन टीकमगढ़ में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने मौके पर जाकर के निरीक्षण किया है और पाया कि मृतक गुलाम ने लोहे के तार से पुलिस लाइन टीकमगढ़ में बने गैरेज के पास फांसी लगाकर आत्महत्या की है और उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसे जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट को ओपन नहीं किया है कि किस कारण आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
रिपोर्ट : पुष्पेंद्र यादव जिला ब्यूरो टीकमगढ़
