हापला-दीपला के ग्रामीणों को आपसी सदभाव के साथ रहने की समझाइश दी

( खण्डवा )

डीआईजी , कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया गांव का दौरा

शनिवार शाम को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तिलक सिंह , कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने ग्राम हापला दीपला का दौरा कर वहां के ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें समझाया कि वे आपस में मिलजुलकर रहें। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तिलक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गत दिनों हुए विवाद के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है तथा मामले की जांच उपरांत दोषी के व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ग्रामीणों को समझाया कि आपसी विवाद से गांव का विकास प्रभावित होता है, इसलिए सभी मिलजुलकर रहें और गांव के विकास के लिए कार्य करें। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि सभी मिलकर गांव की अमन चैन की परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि गांव के छोटे मोटे विवादों को आपस में मिलजुलकर सुलझाने की परम्परा को कायम रखें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें