प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे भोपाल , वंदे भारत ट्रेन के साथ मध्यप्रदेश को देंगे कई बड़े सौगात
(भोपाल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के लाल परेड हैलीपेड ग्राउंड पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में 6 घंटे से अधिक समय तक रह कर मध्य प्रदेश को कई सौगात देंगे। गत दिवस रामनवमी के दिन दुखद हादसा हो जाने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत नहीं किया गया। इसके अलावा आज भोपाल में निकलने वाले पीएम मोदी के रोड शो को भी कैंसिल कर दिया गया है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन समेत कई बड़े सौगात देने वाले हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री सौगात का पिटारा लेकर देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में पहुंच गए हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आगवानी की। पीएम मोदी सबसे पहले कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।
Hon'ble Prime Minister @narendramodi ji welcome to Bhopal. Your grand vision of overall development is taking shape with the inauguration of Vande Bharat today connecting the capital of the country to the heart of the country. pic.twitter.com/lOjy4cOSFG
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 1, 2023
