मध्यप्रदेश में 3 अप्रैल को आयोजित 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा गणित का पेपर स्थगित, गोपनीयता भंग होने पर 8वीं बोर्ड संस्कृत का पेपर निरस्त
(भोपाल) मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 25 मार्च से किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित होने वाली 3 अप्रैल की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संदर्भ में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने आदेश जारी कर सूचित किया है कि कल होने वाला कक्षा पांचवी आठवीं का गणित का पेपर स्थगित किया गया है इसकी आगामी तिथि बाद में घोषित की जावेगी।

ज्ञात हो की कि इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजन किया जा रहा था। जिस तरह 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र तैयार किए जाते हैं, उसी प्रकार इस बार आठवीं और पांचवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए भी तैयारी की गई थी। गौरतलब है कि 3 अप्रैल को होनी वाला मैथ का आखिरी पेपर था।

12 हजार केंद्रों पर 24 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा
इस साल प्रदेश भर में 5वीं और 8वीं के कुल 24 लाख परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं । परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए कुल 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जा रही हैं।
गोपनीयता भंग होने पर 8वीं बोर्ड संस्कृत का पेपर निरस्त
राज्य शिक्षा केंद्र ने 1 अप्रैल को आयोजित किया गया 8वीं संस्कृत का पेपर निरस्त क
र दिया गया है। अब इसको आगामी दिनांक को कराया जाएगा। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराजू एस ने प्रदेश के समस्त जिला परियोजना समन्वयक को पत्र भी जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि संस्कृत पेपर की गोपनीयता कतिपय कारणों से प्रभावित हुई है। इसको देखते हुए इसे निरस्त किया गया है।
